BREAKING NEWS: मोतिहारी में डॉक्टर समेत तीन पॉजिटिव मिलें....
अरेराज संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट
मोतिहारी: अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल के एक दांत के डॉक्टर, एक डाटा ऑपरेटर व अनुमंडल कार्यालय के एक आईडी असिस्टेंट कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनके कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल कर्मी अनुमंडल कर्मी व प्रखंड के गांव में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर गया जिला के रहने वाले हैं। जो कभी कभी घर भी जाया करते थे ।रविवार को भी वे कुछ कार्य के लिए मोतिहारी गए थे इसी बीच उनका कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गया। वहीं अस्पताल का कोरोना पॉजिटिव डाटा ऑपरेटर गोविंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है जो प्रतिदिन घर से अस्पताल आया जाया करता था।वही अनुमंडलीय का आईटी असिस्टेंस मुजफ्फरपुर जिला का रहने वाला है।कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन और मेडिकल टीम के संपर्क में आने वाले लोगों को खंगालने में जुट गयी। एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने अस्पताल,अनुमंडल कार्यालय व अस्पताल के डाटा ऑपरेटर के गांव को सील करने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।