Breaking News

बहादुरपुर राय टोला में आपसी विवाद में आधा दर्जन लोग घायल, तीन लोगों ने दर्ज करायी प्राथमिकी


संवाददाता दिनेश कुमार गिरि अरेराज(पूर्वी चंपारण)

गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर राय टोला में गुरुवार को तीन घरवा मारपीट हुई। लगभग दो घन्टे तक चली ईंट व पत्थर से तीनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिनका इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मामले को लेकर पुलिस ने तीनों पक्ष ने गोविन्दगंज थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को पकड़ ली। मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर गांव के रसूलन राय, कलिमा खातून व अशरफुल खातून के बीच तीन चार दिनों से तूतू मैंमैं हो रहा था। तूतू मैं मैं होते होते गुरुवार को जमकर मारपीट हुई। जिस घटना में रसुलम, कलिमा व अशरफुल सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। मामले को लेकर ये तीनों लोग अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराए। पुलिस ने इसराफिल राय, सत्तार राय, सफ्यूल्लाह राय व खुर्शीद सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर ली। जिसकी पुष्टि गोविन्दगंज इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।