Breaking News

दामोदरपुर प्रखंड में चापाकल गाड़ने की विवाद में चार लोग घायल, अनुमंडलीय अस्पताल में हुई घायलों की इलाज।



बिहार खबर संवाददाता दिनेश कुमार गिरि अरेराज(पूर्वी चंपारण)


अरेराज: मलाही थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में चापाकल गाड़ने की विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिस घटना में चार लोग घायल हो गये। जिनका इलाज अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मलाही थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के पूरन राम व रामानंद राम के बीच मारपीट हुई। जिस घटना में पूरन राम, रामखेलावन राम, राजन राम व जोनी देवी घायल हो गयी। इस संदर्भ में मलाही थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।