Breaking News

गोरेयाकोठी: भिट्ठी पंचायत में घटने लगी प्रवासियों की संख्या


सिवान से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट

गोरेयकोठी/सिवान:- प्रखंड में आने वाली प्रवासियों की संख्या जिस प्रकार तेजी से बढ़ रही थी उसी प्रकार से अब घटना शुरू हो गया है। भीट्ठी पंचायत में 4 विद्यालयों को कोरेंटिन किया गया था। जिसमें से तपी प्रसाद उच्च विद्यालय भीट्ठी, मध्य विद्यालय भीट्ठी, व प्राथमिक विद्यालय भीट्ठी के साथ-साथ सठवार विद्यालय को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। पूरे पंचायत में बने चार बिद्यायल को क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवासियों की संख्या मात्र 78 हो गई है।इस पंचायत में बने क्वारंटाइन सेंटर में प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों के लोगों को रखा गया है। ये सभी लोग प्रदेश से आए हुए हैं। स्थानीय मुखिया पति मुन्ना वर्मा उर्फ धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मेनू के अनुसार सुबह में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के नाश्ता तथा दोपहर में अलग-अलग प्रकार के खाना और फिर रात्रि में अलग-अलग प्रकार के भोजन का उत्तम प्रबंध कराया गया है। क्वॉरेंटाइन सेंटर में नोडल पदाधिकारी की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्ट में लगाई गई है। साथी शिक्षक लोगों को भी ड्यूटी अलग-अलग शिफ्ट में लगाई गई है। समय-समय पर मुखिया द्वारा प्रवासियों की  जांच और समय समाप्त होने के बाद प्रवासियों को सम्मान के साथ विदा किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।