बिहार पुलिस: इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक की छुट्टी पर लगी रोक हटी, परिवार से मिलने जा सकेंगे घर
बिहार पुलिस में छुट्टी पर लगी रोक हटा ली गई है। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया। साथ ही जिला, बीएमपी व इकाई में तैनात इंस्पेक्टर से सिपाही तक को अवकाश दिये जाने का रास्ता साफ हो गया है।
कोरोना को देखते हुए मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी थी। सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही पुलिसकर्मियों को अवकाश देने की इजाजत दी गई थी। ऐसे में बहुत कम पुलिसकर्मियों को ही अवकाश मिल रहा था। इसकी संख्या न के बराबर थी। कोरोना महामारी के अभी थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। ऐसे में पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार थी।
पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं मिलने के चलते हो रही परेशानियों का मसला बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के समक्ष उठाया था।
दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार धीरज ने इस मसले पर बात की और समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया था। इसके बाद सोमवार को आईजी मुख्यालय ने सभी जिला व इकाई के एसपी और बीएमपी कमांडेंट को पत्र लिखकर इंस्पेक्टर से सिपाही तक के पुलिसकर्मियों को रोटेशन के आधार पर अवकाश स्वीकृत करने की इजाजत दे दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।