Breaking News

छपरा: कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि



इसुआपुर से रजनीश रंजन की रिपोर्ट

छ्परा (सारण) इसुआपुर - गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई ।भाजपा नेत्री सह स्थानीय जिलापरिषद सदस्या प्रियंका सिंह तथा भाजपा नेता धीरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इसुआपुर बाजार में कैंडिल मार्च निकाला ।साथ ही चीन बिरोधी नारे लगाते हुए चीनी सामानों का बहिष्कार करने का भी सोगन्ध लिया । इस बीच प्रियंका सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि चीन बार बार हमारे देश को धोखा देता है तथा पीठ में छुरा घोपता है चीन की यही फितरत है  इसलिए चीनी समानों का बहिष्कार करना अनिवार्य हो गया है । कैंडल मार्च में  प्रियंका सिंह, धीरज सिंह, नवनीत सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, बलाल मियां, पप्पू सिंह, सुरेंद्र सिंह, भूषण सिंह, नवलकिशोर ओझा,मधु चतुर्वेदी, रणधीर सिंह, मनोज प्रसाद, ढोलन सिंह, दिलीप साह, बसिष्ट बाबा,मुकुल सी, मोख्तार सिंह ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।