छपरा: साबुन व मास्क बांट लोगों को किया जागरूक
छ्परा से धनंजय कुमार की रिपोर्ट
छपरा (सारण) बनियापुर - प्रखण्ड के चतुर्भुज छपरा में जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ओझा द्वारा गुरुवार को दर्जनों लोगों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया।इस दौरान श्री ओझा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में देश और प्रदेश में तेजी से कोरोना महामारी पांव पसार रहा है।ऐसे में सभी लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है।वही सरकारी दिशा-निर्देश के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के लिये मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी लोग स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर घर से बाहर निकलने के क्रम में मास्क का उपयोग अवश्य करें और एक निश्चित अंतराल पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहे। श्री ओझा द्वारा विधानसभा अंतर्गत सभी पंचायतों में लगातार मास्क और साबुन का वितरण किया जा रहा है।मौके पर संजीत सिंह,हरेंद्र तिवारी, भृगुनाथ मिश्रा,मदन मिश्रा सोनल सिंह, अमित सिंह राजपूत ,शुभम सिंह ,अमित सिंह, सुधीर मिश्रा ,प्रदुमन सिंह ,आशुतोष सिंह , अभय सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।