Breaking News

दिल्ली: कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा 50 की मौत, 990 मामलों के साथ कुल संख्या 21 हजार के करीब




दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आई तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में 990 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 20834 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या 50 है। एक दिन में कोरोना से हुई मौत का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। अबतक दिल्ली में कोरोना से 523 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को 4753 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें से 990 लोग संक्रमित पाए गए। इस हिसाब से संक्रमण का दर 20.83 प्रतिशत है और यह चिंताजनक स्थिति है।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 268 लोग इलाज पूर्णत: उपचारित हो चुके हैं। कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या अब बढ़कर 8746 हो गई है। वहीं दिल्ली में अभी कोरोना के 11 हजार 565 एक्टिव केसेस हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है और एक बड़ी संख्या में लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।