Breaking News

गरीब अधिकार दिवस के दिन NDA का वर्चुअल चुनावी रैली का ताली-थाली बजा कर विरोध करेगी जनता- इंजीनियर बिपिन कुशवाहा

                               
नेता प्रतिपक्ष द्वारा 7 जून को गरीब अधिकार दिवस के दिन एन डी ए द्वारा वर्चुअल चुनावी रैली के आयोजन के विरोध  में राजद प्रदेश सचिव इंजीनियर बिपिन कुशवाहा के द्वारा गोरेयाकोठी प्रखण्ड के जगदीशपुर मोड़ पर राजद कार्यालय शिखर जल के प्राँगण में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमे राजद कार्यालय पटना द्वारा निर्देशित 7 जून को  के जनता द्वारा 11 बजे ताली थाली बजा कर गरीब अधिकार दिवस मनाया जाएगा गा । श्री कुशवाहा ने ये अपनी बात रखते हुए कहा  कि जहाँ देश ही नही पूरा विश्व कोरोना महामारी से गुजर रहा है ,जहाँ प्रवासी भाई लोग पैदल अपने घर जा रहे है जहाँ जनता भूख से मर रही है ऐसी गंभीर मुद्दों को छोड़ बीजेपी चुनावी रैलियां करने की बात कर रही है।     

  इस मौके पर सत्येन्द्र कुशवाहा , टाइगर यादव, साहेब बाबू यादव , सुबिदर यादव , राकेश कुशवाहा, परवेज , संतोष यादव , अमर , सत्यम , राहुल , अरबिंद , विकाश , मुकेश राम , शहाबु, विशाल आर्या मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।