सिवान:- दो दिनों से लगातार बारिश के कारण सब्जी मंडी में हुआ जल जमाव
पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट
गोरेयाकोठी/सिवान:- जी बी नगर थाना क्षेत्र के सतवार पंचायत स्थित पचपकड़िया पकड़ी बाजार में शुक्रवार को हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव हो जाने और सड़कों पर कीचड़ हो जाने के कारण लोगों को आवागमन से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आपको बताते चलें कि पचपकड़िया पकड़ी बाजार (सब्जी मंडी) में बारिश के कारण चारों तरफ कीचड़ जम गया है, विगत कई वर्षों से बन रहे मिटटी भराई का कार्य चल रहा है। सुबह में बाजार में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था।
नया मिटटी भराई एवं अचानक हुई बारिश से सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से लोगों का आवागमन बाधित हो गया, हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। जब जब भी बारी होती है तो उस संबंधित इसी तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल लोगों में बारिश होने से उमस भरी गर्मी से मुक्ति मिली है। 2 दिनों से लगातार बारिश होने के कारण दूरदराज से आने वाले व्यापारियों में काफी कमी आई है, और बाजार में कई सब्जियां बिखरे दिखाई पड़ी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।