Breaking News

सिवान:- पर्यवारण दिवस के शुभ अवसर परसामाजिक संस्था युवा शक्ति द्वारा हुआ बृक्षारोपण

 पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट

गोरेयाकोठी/सिवान:- थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत मे युवाओं की समाजसेवी संस्था युवा शक्ति के तरफ से पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया । युवा शक्ति के तरफ से हर साल वृक्षारोपण का कार्यक्रम होता है और  लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया जाता है । पेड़ पौधे जीव जन्तुओं के लिए बहुत जरूरी है । पिछले दसको मे जो वातावरण में असंतुलन पैदा हुआ उसको संतुलित करने का एक ही तरीका है कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए ।
 युवा शक्ति वृक्षारोपण कार्यक्रम में  रजनीश ने बताया कि युवा शक्ति के सभी सदस्य इस बरसात में एक एक पेड़ अपने नाम से जरूर लगायें । साथ साथ युवा शक्ति के सदस्यों के  जन्मदिन पर भी पेड़ लगायें जाते है । इस युवा शक्ति वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा शक्ति के  सदस्य  नन्हे सिंह, दिपु कुमार, चन्दन कुमार ,गजेन्द्र सिंह, अजय सिंह ,आनंद सिंह, मनीष कुमार, अर्जुन ,रंजन ,निहाल कुमार के साथ और लोग भी शामिल हुये ।युवा शक्ति के तरफ पर्यावरण संरक्षण के लिए एक छोटी सी कोशिश हो रही है । उम्मीद है  ज्यादा से ज्यादा लोग इस बरसात पेड़ लगायेंगे । युवा शक्ति पिछले तीन सालों से लगातार समाजिक शैक्षणिक व धार्मिक कार्यों मे एक अलग पहचान के साथ समाज में खडी है । जहाँ ना कोई राजनीति भेदभाव है ना जातिवादी सोच । युवा शक्ति मानवता को सबसे ऊपर रखती हैं और कहती हैं "आजाद रहिये विचारों से बन्धे रहिये संस्कारों से"

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।