गोरेयाकोठी के पचपकड़िया पकड़ी बाजार स्थित न्यू प्लेटफार्म कोचिंग ने रचा इतिहास बिहार पुलिस रिजल्ट में देखने को मिला
पुनीत कुमार मौर्य/गोरेयाकोठी सिवान
गोरेयाकोठी:- गोरेयाकोठी के पचपकड़िया पकड़ी बाजार स्थित न्यू प्लेटफार्म कोचिंग के द्वारा कम्पटीशन की तैयारी करवा रहे प्रबंधक उपेंद्र कुमार, प्रबंध संचालक अंकित कुमार का मेहनत का फल जो कि बिहार पुलिस रिजल्ट में देखने को मिला। पचपकड़ीया पकड़ी बाजार पर स्थित एस बी एन पब्लिक स्कूल में चल रहे कंपटीशन की तैयारी करवाने वाली न्यू प्लेटफार्म कोचिंग क्षेत्र का पहला कोचिंग है जिन्होंने बिहार पुलिस में रिजल्ट दिया है।आपको बताते चलें कि सानी बसंतपुर की अशोक साह की पुत्री निप्पू कुमारी अपने- रिजल्ट से अपने इंस्टिट्यूट का नाम के साथ साथ माता पिता का नाम औऱ अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है । निप्पू को बधाई देने वाले कि ताता लगी है।
इसके बाद आगामी तारीखो में शारीरिक परीक्षा होनी बाकी है । मीडिया ने निप्पू कुमारी के परिजन से जब बात की तो उन्होंने बहुत बड़ा आभार व्यक्त किया। परिजन ने बताये की उपेंद्र कुमार और अंकित कुमार ने इतने कम समय में इतना बेहतर तैयारी करवाया जिससे हमारी लड़की सफलता प्राप्त की। उपेंद्र कुमार ने आगे होने वाली शारीरिक परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।