सिवान:सतवार पंचायत के वार्ड नं. 5 में वार्ड पार्षद द्वारा हुआ मास्क का वितरण*
गोरेयाकोठी/सिवान:-सरकार की ओर से दिए गए निर्देश के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में मुखिया की ओर से मास्क व साबुन का वितरण किया जा रहा है। इसी आलोक में प्रखंड के सतवार पंचायत में भी मुखिया मान्नु साह और वार्ड पार्षद मुन्नी द्वारा संबंधित योजना मद से मास्क व साबुन का वितरण किया जा रहा है। मुखिया ने बताया कि अबतक पंचायत में 6 हजार से अधिक मास्क का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पंचायत में तीन हजार परिवारों को उक्त योजना के तहत चिन्हित किया गया है। गुणवत्तापूर्ण मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जैसे-जैसे मास्क उपलब्ध हो रहा है जरुरतमंद लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। शारीरिक दूरी का पालन, समय-समय पर हाथ की सफाई व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत में लगभग 10 से 12 हजार मास्क का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को चार मास्क राशि के अनुसार दी जा रही है। इस मौके पर शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।