गोरेयाकोठी के तीन पंचायत कंटेनमेंट जोन घोषित, कल सील होगी सीमाएं
सिवान के गोरेयाकोठी से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट✍🏻
गोरेयाकोठी/सिवान:-प्रखंड के विभिन्न गांवों में कोरोना पॉजिटिव के 14 केस मिलने के बाद प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन को रेखांकित किया गया है। गोरेयाकोठी में अब मरीज की संख्या बढ़कर 38 तक पहुंच गई है। गोरेयाकोठी प्रखंड में बुधवार को 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे प्रखंड में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 38 हो गई है। बुधवार को जिन कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, वे सभी होम क्वारंटाइन में रह रहे थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित मरीज जामो, गोरेयाकोठी, सरारी, अज्ञा,जगदीशपुर व हयात पुर समेत अन्य गांवो के है। जो रेड जोन से आए हुए थे। बता दें कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अब तक 24 कोरोना पॉजिटिव की पहचान पूर्व में हो चुकी है।
डीएम के आदेश पर हयात पुर,जगदीशपुर व महम्मदपुर पट्टी में मिले कोरोना पॉजिटिव के घरों से तीन किलोमीटर की परिधि में बने कंटेनमेंट जोन को सील करने की प्रक्रिया शुक्रवार की सुबह शुरू कर दी जाएगी। समस्त कार्यों के लिए सभी पंचायतों में सुपरवाइजर स्तर के एक-एक कर्मी को अधिकृत किया जाएगा। उनके सहयोग के लिए दो-दो शिक्षकों को तैनात किया गया है। सील होने वाली जगहों में शामिल जगदीशपुर, हयात पुर,करपलिया,सैदपुरा पंचायत,पचपकड़िया, कापियां हाथा,सानी बसंतपुर पंचायत तथा सतवार पंचायत के तीन किलोमीटर की परिधि में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस जोन में पचपकड़िया पकड़ी बाजार (सब्जी मंडी) व जगदीशपुर मोड़ भी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।