Breaking News

शहीदों के नाम युवाओं की टीम ने परसा में कैंडल मार्च जलाया




न्यूज परसा:(सारण)
चाइना बॉर्डर पर शहीद हुए बीर सपूतो की श्रधांजलि में गुरुवार की देर शाम बनकेरवा देवी चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया वही युवाओं ने चाइना के विरूद्ध आक्रोश जाहिर करते हुए भाजपा मीडिया सयोजक पप्पू साह के नेतृत्व में विकास कुमार,विक्रम साह,मुकेश कुमार,मंटू कुमार इत्यादि दर्जनों युवाओं ने एक स्वर में कहा कि हम चाइना का समान खरीदते है और चाइना हमी से पैसा लेकर और हमी को आंख दिखाता है ये हमे कतई बर्दाश्त नही होगा।चाइना ये समझ ले कि ये 1962 की भारत नही हैं ये 2020 का भारत है हमारी सेना इट का जबाब पत्थर से देगी।और शहीद हुए सैनिकों का एक एक बून्द का बदला लेगी।और हम सभी युवा मिलकर आज से ही चाइनीज समानो का बहिष्कार करते है।शपथ लेते हैं कि चाइनीज समानो का उपयोग नहीं करेंगे स्वदेशी अपनाएंगे अपना देश का मान पूरी दुनिया बढ़ाएंगे।मौके पर सन्नी सिंह,आंनद कुमार,लालू साह,बॉबी सिंह,नीतीश कुमार,सुदीश राय,मनोरंजन सिंह,राहुल कुमार,रोहित कुमार,इत्यादि दर्जनों युवा बुद्धिजीवी सामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।