Breaking News

युवक का शव महुआ के गंगा हरपुर आते ही मचा परिजनों में कोहराम


 वैशाली जिला व्यूरो प्रभंजन कुमार मिश्रा


रिवाईज्ड दिल्ली से महुआ आने के दौरान यूपी के कोखराज में बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बीते मंगलवार की रात हुई थी युवक की मौत, युवक के अंतिम दर्शन करने वालों का लगा ताता
 
दिल्ली से बस यात्रा में आने के दौरान महुआ के एक युवा की मौत बस दुर्घटना में हो गई। मृतक का शव गुरुवार को गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में तो मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक 35 वर्षीय दशरथ पंडित महुआ प्रखंड की रसलपुर मुबारक पंचायत के गंगा हरपुर गांव के रहने वाले थे। वह दिल्ली से वोल्वो बस से घर लौट रहे थे। इसी बीच दिल्ली से आने के दौरान यूपी सोरांव थाना के कोखराज-हंडिया मार्ग बाइपास के पास चालक ने संतुलन खोते हुए खड़े कंटेनर में जोरदार ठोकर मार दिया। इस बड़ी घटना में बस के तो परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दशरथ पंडित की मौत मौके पर हो गई। मृतक दशरथ पंडित की शव की सारी प्रक्रिया होने के बाद बुधवार की दर शाम उनके परिजनों को सौंपा गया और लोग उसे लेकर परिजन गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना बहुत ही दुखद है। इससे मृतक की पत्नी और बच्चों का बुरा हाल हो गया है। घर के सभी लोगों में कोहराम मचा हुआ है। मालूम हो कि मृतक का शव गांव आते ही अंतिम दर्शन करने वालों का हुजूम

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।