Breaking News

शहीदों के नाम अरेराज में अ.भा.वि.प के छात्रों की टीम ने कैंडल मार्च निकाला।



 संवाददाता दिनेश कुमार गिरि
    अरेराज(पूर्वी चंपारण)

गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में बिहार के जवान शहीद हुए थे।जिसको लेकर बिहार के कई हिस्सों में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है व चीन के खिलाप जमकर नारेबाजी हो रही है।चाइना बॉर्डर पर शहीद हुए बीर सपूतो की श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुरुवार की देर शाम गाँधी चौक पे कैंडल मार्च निकाला गया वही युवाओं ने चाइना के विरूद्ध आक्रोश जाहिर करते हुए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरेराज के दर्जनों छात्रों ने एक स्वर में कहा कि हम चाइना का समान खरीदते है और चाइना हमसे  पैसा लेकर हमको ही आंख दिखाता है ये हमे कतई बर्दाश्त नही होगा।चाइना ये समझ ले कि अब 1962 की भारत नही हैं। ये 2020 का भारत है हमारी सेना ईट का जबाब पत्थर से देगी।और शहीद हुए सैनिकों का एक एक बून्द का बदला लेगी।और हम सभी युवा मिलकर आज से ही चाइनीज समानो का बहिष्कार करते है।शपथ लेते हैं कि चाइनीज समानो का उपयोग नहीं करेंगे स्वदेशी अपनाएंगे अपना देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाएंगे।मौके पर प्रिंस दास, मनीष पटेल,सूरज सोनी,दिपक कुमार, सुमित,रोहित,हेमंत,निर्भय,उज्ज्वल,शशिरंजन, मंजीत,आदित्य,सतीश,विकास,नीरू इत्यादि दर्जनों युवा बुद्धिजीवी सामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।