स्लग:- वैश्विक महामारी दौर में मनरेगा बगहा एक द्वारा काम मिलने से मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रहा है
स्लग:वैश्विक महामारी दौर में मनरेगा मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रहा है।ऐसे में मनरेगा के तहत काम मिलने से अब उन्हें काफी राहत मिल रही है।बगहा एक प्रखण्ड के पच्चीसों पंचायतो में मनरेगा तहत प्रवासी व स्थानीय ग्रामीणों को काम मिलने राहत मिली हैं। गौरतलब हो कि बगहा एक प्रखंड के चंद्राहा पंचायत स्थित मनरेगा के तहत जैनी टोला में उप वितरणी नहर की सफाई और गहराई करने का कार्य शुरू हो चुका है।जिसमें दर्जनों मजदूर कार्य कर रहे है।इसी नहर में मजदूरी कर रहे पिपरा भठइया गांव निवासी शर्मा राम ने बताया की वह लॉकडाउन में अमृतसर से कई कठिनाइयों का सामना कर घर लौटा है।वैसे परिस्थिति में हालात काफी दयनीय हो चुकी थी,लेकिन मनरेगा के तहत काम मिलने से सारी समस्याएं समाप्त हो गयी है।
ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे ही काम अगर यहां मिलता रहा तो वह कभी परदेश नही जाएगा।वही जानकारी देते हुए चंद्राहा पंचायत के समिति सदस्य सर्वजीत पटेल ने बताया कि फिलहाल उपवितरणी नहर की सफाई कार्य चल रहा है इसमें हर इच्छुक और जरूरतमन्दों को काम मुहैया कराया जा रहा है।परन्तु प्रावासी मजदूरों को प्राथमिकता दी जा रही है।मनरेगा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच बगहा एक के चौबीसों पंचायतो में मनरेगा के तहत तीन हजारों लोगों रोजगार दिया जा चुका हैं।वही मनरेगा के तहत अन्य योजनाओं शुरुआत किया जा रहा हैं जिसमें ग्रामीणों व प्रवासियों को रोजगार दिया जाएगा।जिससे उन्हें लाभ मिल सकें।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।