Breaking News

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया गया मोदी पत्र का वितरण।



संवाददाता दिनेश कुमार गिरि
अरेराज(पूर्वी चंपारण)


अरेराज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं के द्वारा प्रतिदिन लोगों के घर-घर जाकर मोदी पत्र का वितरण किया जा रहा है ।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है ।जानकारी देते हुए भाजपा नेता रणधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में घूम-घूम कर जिसमें मुख्य रुप से मलाही क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में घूम कर लोगों को मोदी पत्र दिया गया है। ऐसे में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है । वही करोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूकता के उपाय भी बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।