पंचायत मे धान गेंहू खरीद नही होने को ले किसानो ने पैक्स अध्यक्ष का घेराव किया ।
बगहा संवाददाता।।
बगहा, प्रखंड बगहा एक अन्तर्गत लगुनहा चौतरवा पंचायत अन्तर्गत अहिरवलिया गांव के किसानो ने बुधवार को पैक्स अध्यक्ष का घेराव किया वही किसानो ने पैक्स अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि खेती बारी करने मे काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है. वही खेत से उपज आनाज को हमलोग बेचकर खेती बारी मे लगाते है. जबकि अध्यक्ष द्वारा अभी तक धान गेंहू की खरीदारी नही किया गया है. बहुतेरे किसानो ने बताया कि सही समय पर खरीदारी नही करने पर सस्ते दाम पर गांव मे आ रहे व्यापारी से बिक्री करनी पड़ रही है. वही किसान गुड्डू पाण्डेय, नन्दलाल साह , खोभारी महतो , भुआल साह ने बताया कि विगत लम्बे समय से सरकारी दर पर हमलोगो का अनाज की खरीदारी नही हो रही है. वही पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष होने के बाद पंचायत मे पैक्स गोदाम नही रहने के वजह से काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है. उल्लेखनीय है कि पंचायत मे समुचित किसानो कि अनाज की खरीदारी नही हो पा रही है. जिसको लेकर पंचायत के लोगो मे आक्रोश है. पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि गोदाम प्रबंधक विशाल कुमार द्वारा दबंगई से मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है. जिसकी शिकायत पत्राचार के माध्यम से पूर्व मे सभी वरीय पदाधिकारीयो को दिया गया है. वही मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही ने बताया कि पंचायत मे अनाज की खरीदारी नही होने से पंचायत के किसान नाराज है. लोग अपनी खेती बारी करने के लिए सस्ते दाम पर गांव मे आ रहे व्यापारी से बिक्री कर रहे है जबकि लगुनहा चौतरवा पंचायत के पैक्स गोदाम दुसरे पंचायत मे निर्माण कराया गया है. जबकि विभागीय उदासीनता के कारण ससमय से जाच नही हो पा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।