बगहा:- पंचायत सरकार भवन का निर्माण राजस्व गांव में कराने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।
बगहा एक प्रखंड के लगुनाहा-चौतरवा पंचायत के चौतरवा गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने बुधवार को चौतरवा में उग्र होकर प्रदर्शन किया। तथा पंचायत सरकार भवन का निर्माण राजस्व गांव में कराने की मांग जिलाधिकारी प चम्पारण समेत विभागीय अधिकारियों से की। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में पंचायत सरकार भवन का निर्माण पंचायत के राजस्व मुख्यालय में होना है। लेकिन पंचायत सरकार भवन का लेआउट पंचायत मुख्यालय गांव से अलग लगुनहा के टोला अहिरवलिया में किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद वरीय अधिकारियों के पास लिखित आवेदन भी लोगों ने दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जयचंद पांडेय,सुरेश प्रसाद, मोहमदअनवारुल,ईदन मिया, रतिकांत राव,समेत सैकङो की संख्या में लोगों ने बताया कि उनके पंचायत में नियम कानून को ताक पर रखकर पंचायत सरकार भवन का लेआउट कराया जा रहा है । सरकार के निर्देश के आलोक में पंचायत सरकार भवन राजस्व मुख्यालय गाव में निर्माण कराना है।पंचायत में दो राजस्व गाव है लगुनहाा व चौतरवा।इन दोनों जगहों पर पूर्व से भवन भी है जहाँ सरकारी कार्य होते है।इन जगहों पर काफी सरकारी भूमि भी उपलब्ध है।जो जगह सरकार के सभी मानकों को पूरा भी करता है।लेकिन नियम कानून को ताक पर रखकर पंचायत सरकार भवन का ले आउट लगुनहा के टोला अहिरवालिया गाव के पास कराया जा रहा है।जो पंचायत के अंतिम छोर पर अवस्थित है। लोगो का कहना था कि पंचायत सरकार भवन ले आउट रिपोर्ट ग्राम पंचायत लगुनहाा चौतरवा के लगुनहा गांव में दिखाया गया है। जिस रिपोर्ट पर हल्का कर्मचारी, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता सहित अन्य का हस्ताक्षर है। जिसमें दिखाया गया है कि पंचायत सरकार भवन का लेआउट लगुनहा गांव में हो रहा है।जबकि चौतरवा मुख्यालय में एन एच के बगल में भूमि भी काफी है।जहाँ पंचायत कार्यालय वर्षो से चलाई जाती हैं ।ग्रामीणों ने जांच कर चौतरवा कॉमन पलाट में सरकार भवन बनाने की मांग किया है।नही तो वे लोग विवश होकर सड़क जाम करने पर मजबूर होंगे। तथा सारी जबाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।