Breaking News

युवा जनशक्ति पार्टी द्रारा महान कलाकार सुशांत सिंह कि आत्मा कि शाति हेतु हाजीपुर के हरौली में श्रद्धांजलि सभा


वैशाली जिला व्यूरो प्रभंजन कुमार मिश्रा

बिहार से जाकर सिनेजगत में अपना परचम लहराने वाले महान कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मृत्यु पर कल देर शाम युवा जनशक्ति द्वारा महान कलाकार की आत्मा की शांति हेतु हाजीपुर के हरौली में श्रद्धांजलि सभा की गयी । श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता युवा जनशक्ति के छात्र परिषद के वैशाली  जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने की । मौके पर युवा जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज राय भी मौजूद थे । श्रद्धांजलि सभा में देर शाम शहीद हुए  भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों की शहादत को याद किया गया एवं उन सभी की याद में दीप, मोमबत्ती जलाकर उन सभी की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से  प्रार्थना की गई ।
युवा जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष
धीरज राय ने कहा कि बिहार के बेटा सुशांत सिंह राजपूत ने सिनेजगत में अपनी अदाकारी से गहरी छाप छोड़ी है और बहुत ही कम समय में बहुत ऊँचाई तक का सफर तय किया ।उनका इस तरह से जाना बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है । उन्होंने कहा की  सभा के दौरान ही भारतीय सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर मिली जिससे दिल और भी मर्माहत हो गया ।एक के बाद एक गमगीन कर देने वाले खबर से पूरा देश काफी व्यथित है ।ईश्वर देश के वीर शहीद  जवानों के और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को इस दुख की घड़ी में साहस दे । देर शाम हरौली स्थिति मंदिर में शहीद वीर जवानों की याद में सभी ने दीप, मोमबत्ती जलाकर देश के वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में जिला महासचिव मुकेश राय, अभिषेक यादव, रौशन कुमार यादव,  अविनाश शर्मा,गौरव सिंह,अभिषेक, अरविंद यादव, धीरज कुमार, प्रेम सिंह,अनुज ,
 नितेश पटेल, रोशन पासवान, राहुल शर्मा, पंकज यादव,अंकित कुमार,संजीत कुमार,  सज्जाद अहमद ,आहिल,पप्पू ,राजेश,शमशाद,अजय राय,दिवाकर झा,रमाकांत ठाकुर आदि मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।