महुआ पीएसी में शुरू हुआ कोविड-19 संदिग्ध का सैंपल कलेक्शन
महुआ संवाददाता प्रभंजन कुमार मिश्रा
अब कोविड-19 संदिग्धों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा हाजीपुर, महुआ पीएचसी में ही उनका लिया जाएगा सैंपल
महुआ पीएससी में सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को कोविड-19 संदिग्ध का सैंपल कलेक्शन शुरू हो गया। यहां प्रथम दिन कुल 15 संदिग्धों का सैंपल लिया गया जिसे जांच के लिए हाजीपुर भेजा गया है। यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि यहां पीएससी में प्रथम दिन 15 कोविड-19 संदिग्धों की पहचान कर उनका सैंपल लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि संदिग्धों की सैंपल लेने के लिए पहले उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है। उसके बाद सैंपल लेकर हाजीपुर जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब कोविड-19 की जांच जिला मुख्यालय स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। बताया गया कि यहां अब प्रतिदिन कोविड-19 के संदिग्धों का सैंपल कलेक्शन किया जाएगा और उसे जांच के लिए हाजीपुर भेजा जाएगा। लैब टेक्नीशियन इंद्रजीत कुमार के द्वारा सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि स्वास्थ विभाग को अगर जो भी कोविड संदिग्ध दिखेगा उसे सैंपल कलेक्शन कर जांच के लिए भेजना है। ऐसे होम क्वारंटीन कर रखें लोगो के संदिग्धों का सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। महुआ में सैंपल कलेक्शन सेवा शुरू होने से लोगों ने खुशी जाहिर की

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।