मनरेगा के तहत शुरू किए जा रहे हैं मजदूरों को रोजगार देने का कार्य शुरू हो गया
पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट
गोरेयाकोठी/सिवान:- कोरोना संक्रमण काल मे परदेश से अपने घर लौटे है. अब तक विकास क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दो सौ मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार दिया गया. बताते चलें कि कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते पूरे देश में फैक्ट्रियों के साथ ही होटलए रेस्टोरेंटए मॉल व अन्य प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए. जिसके चलते काम की तलाश में परदेश गए लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। ऐसे में लोग किसी तरह अपने घर सकुशल तो पहुंच गए लेकिन उनके सामने दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना कठिन हो गया। प्रवासी मजदूरों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को कम देने का निर्देश जारी किया। भिट्ठी पंचायत में अधूरे पड़े तपी प्रसाद हाई स्कूल में मिटी भराई का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिंसमे 70 मजदूर कार्य कर रहे हैं। भिट्ठी पंचायत के सठवार गांव में खाड़ी कटाई कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य में भी 120 से 130 लोग कार्य कर रहे हैं। स्थानीय मुखिया धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने बताये की हमारे पंचायत में मनरेगा योजना के तहत अधूरा कार्यो को शुरू कर दिया गया है। जिससे 200 से अधिक लोगो को रोजगार मिला है। सरकार के इस फ़ैसले से गरीब मजदुरा काफी खुश हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।