Breaking News

सतवार पंचायत में सात निश्चय योजना का हाल बेहाल, नहीं मिला नल का जल


पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट 

गोरेयाकोठी/सिवान:-प्रखण्ड के सतवार पंचायत में चल रहे मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत  नल जल योजना में नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत संचालित हर घर नल जल योजना धरातल पर दम तोड़ रही है। सरकार लाखों रुपये खर्च कर नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछा रही तथा एवं घरों तक टोंटी लगा रही है। लेकिन फिर भी गांवों में नल से जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
गोरेयाकोठी प्रखंड की सतवार पंचायत में धरातल पर योजना की हालत खराब है। यहां ना ही पाइप दिख रहे हैं ना ही हर घर में नल से जल की सप्लाई नहीं हो पा रही है।आपको बताते चलें कि  सतवार पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। जिंसमे वार्ड नंबर एक ,दो,तीन,छह,सात, आठ,और बारह में बोरिग व पाईप बिछाई दी गई है । लोगो के घरों में पानी जा रहा है। बाकी बचे 8 वार्ड में कहि स्टेज बनकर तैयार हैं तो कही केवल बोरिंग ही हुआ है। वार्ड नंबर 5  में बोरिग के बाद भी पाइप नही बिछाई गई है। सतवार पंचायत के मुखिया आखिर कब तक सोये रहेंगे।
क्या कहते हैं मुखिया:- मुखिया का कहना है कि सतवार पंचायत में सभी वार्ड पार्षद को उनके पैसा दे दिया गया है। किस किस कारण से 8 वार्डो में कार्य नही किया गया है इसकी जांच होनी चाहिए और वैसे वार्ड पार्षद के उपर प्राथमिक दर्ज के उचित करवाई करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।