Breaking News

मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर भाजपा परसा पूर्वी मंडल ने की बैठक।

परसा:(सारण):- 
विकाश कुमार की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सरकार के दूसरे कार्यकाल एक साल पूरे होने के उपलक्ष मे दिघर निवासी परसा पूर्वी मण्डल महामंत्री संतोष शर्मा के आवास पर परसा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में परसा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच प्रधानमंत्री के कार्यकाल के उपलब्धियों व उनके विचारों का पत्रक जारी कर जन जन तक पहुचाने का निर्णय लिया।बैठक में मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह,जिला महामंत्री श्री अनिल सिंह,मीडिया संयोजक पप्पु साह,शिवनारायण शर्मा,रामजतन साहनी,बिक्रम साह,राजेश कुमार,महिला मोर्चा अध्यक्षा मुन्ना देवी समेत शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।