Home
/
प्रयागराज
/
Bihar
/
Biharkhabars
/
Breaking News
/
प्रयागराज पहुंचा टिड्डी दल, बिहार में जारी हुआ अलर्ट, राज्य के इन जिलों के लिए एडवाइजरी जारी
प्रयागराज पहुंचा टिड्डी दल, बिहार में जारी हुआ अलर्ट, राज्य के इन जिलों के लिए एडवाइजरी जारी
फसलों को क्षणभर में नष्ट कर देने वाले टिड्डियों का दल बिहार की सीमा के करीब पहुंच गया है। मंगलवार रात उनकी उपस्थिति प्रयागराज में देखी गई। लिहाजा उनके बिहार पहुंचने की आशंका बढ़ती जा रही है। हालांकि केंद्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केन्द्र (सीआईपीएम) इस प्रयास में लगा है कि टिड्डी आगे बिहार की ओर नहीं बढ़ें। बावजूद सरकार ने पहले से अलर्ट पर चल रहे सीमावर्ती दस जिलों के कृषि अधिकारियों को और सतर्क कर दिया है।
कृषि सचिव डॉ. एन सरवण कुमार ने पौधा संरक्षण निदेशालय के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलने का निर्देश दिया गया है। कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, गया, औरंगाबाद, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों की लगभग सभी पंचायतों में टिड्डी दल के संभावित आक्रमण से संबंधित चेतावनी और एडवाइजरी भी जारी कर दी गई। मॉक ड्रिल भी किया जा रहा है। साथ ही प्रखंड व पंचायत स्तरों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
प्रयागराज पहुंचा टिड्डी दल, बिहार में जारी हुआ अलर्ट, राज्य के इन जिलों के लिए एडवाइजरी जारी
Reviewed by Gulshan kumar
on
जून 11, 2020
Rating: 5
Reviewed by Gulshan kumar
on
जून 11, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।