मोतिहारी सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा में बंद दो कैदियों की इलाज के दौरान मौत
मोतिहारी सेंट्रल जेल में शनिवार को आजीवन कारावास की सजा में बंद दो कैदियों की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों बेतिया जिले के रहने वाले थे। इनमें से एक कैदी मुन्ना कुमार(25) गैंगरेप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। मुन्ना का जेल के ही अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे शुक्रवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरे कैदी सुखल अंसारी (70) हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। सुखल 27 मई से सदर अस्पताल में भर्ती था। दोनों बंदियों को 15 दिन पहले बेतिया से मोतिहारी सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।