Breaking News

दारियापुर: मुखिया द्वारा मुरघटिया में मनरेगा के तहत पोखर बनाने का ग्रामीणों ने किया बिरोध।




दरियापुर सारण अमित कुमार

प्रखंड क्षेत्र के नथा छपरा पंचायत के बड़का बनया स्थित कबरस्थान के जमीन में स्थानीय मुखिया के द्वारा पोखर बनाने का ग्रामीणों ने बिरोध करते हुए प्रखंड पदाधिकारी से लेकर जिला अधिकारी को रोकने हेतु आवेदन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि हमारे पूर्वजों के द्वारा गाँव के चवँर में जमीन देकर कबरस्थान बनाया गया था जिससे हमारे गाँव में बच्चे या अन्य परिस्थिति में मौत हो जाए तो इन लोगों का प्रवाह इस कब्र में कर दिया जाएगा, जिसमे लालच बस से स्थानीय मुखिया महेश राय के द्वारा रातो रात, आनन फानन में जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर पोखर बनवा दिया गया जिसका जाँच का माँग हमलोगों ने आवेदन देकर अंचल,प्रखण्ड व जिला अधिकारी से किए हैं ग्रामीणों में चन्द्रकेतु सिंह,बिमलेश सिंह, पप्पु सिंह, अमरेश सिंह,शम्भू राय ,राजकिशोर माँझी, संतोष माँझी, दुर्गा माँझी, शम्भू राय,बलराम कुमार, दिनेश कुमार सिंह, राजकुमार सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीणो ने की है।
वही मुखिया महेश राय ने फोन पर बताया कि उस स्थल पर पहले से ही पोखर था जिसको हम मनरेगा के तहत मजदूरों से जीर्णोद्धार करा रहे थे जिसको ग्रामीणों के बिरोध पर कार्य को तत्काल बन्द कर दिया गया बात रही जेसीबी व ट्रैक्टर का तो यह आरोप निराधार है इसे कोई साबित कर सबूत दे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।