मझौलिया: शिक्षण संस्थान बंद होने से क्रिकेट के प्रति रुचि दिखा रहे हैं छात्र।।
मझौलिया।।
बैसिक महामारी के कारण सभी प्रकार के शिक्षण संस्थान बंद हो जाने छात्रों ने घर पर पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं
मझौलिया प्रखंड के रतनमाला पंचायत स्तिथ छौरहिया वार्ड नंबर 14 टोली में स्कूली विद्यार्थियों व शिक्षक एक दूसरे स्कूल के विधार्थियो व शिक्षकों से क्रिकेट खेल कर मनोरंजन कर रहे हैं करोना वैसीक महामारी के सबसे ज्यादा असर स्कूली छात्रों पर और प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों पर पड़ी है राम जानकी विद्यालय के शिक्षक मंटू कुमार यादव ने बताया कि करोना इस महा मारी में विद्यालयों के बंद हो जाने के कारण आर्थिक स्तिथि चरमरा गई है मजबूरी में हम शिक्षक अपने पेट पालने केलिए दहाड़ी करने पे मजबुर है
वहीं NPY मेमोरियल विद्यालय के डायरेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि इस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है हम विद्यालयों के संचालकों को चाहिए कि अपने विद्यालयों के शिक्षकों को इस महामारी में मद्दात करे ताकि हमारे साथी शिक्षकों को मनोबल ना गिरे और इस महामारी से लड़ने में उनको हमारी साथ मिल सके ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।