Breaking News

दारियापुर: दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या।



दरियापुर सारण:-अमित कुमार

थाना क्षेत्र के भैरोपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर देने की मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में विवाहिता के पिता सोनपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गाँव निवासी रामनरेश सिंह ने  मृतिका सिंपी के ससुर कृष्णा सिंह, सास कुशुम देवी,जेठ बब्लू सिंह, जेठानी व ननद को नामज़द अभियुक्त बनाते हुए दरियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते  हुए बताया कि मैं अपनी बच्ची सिंपी की शादी साल दो हज़ार बारह में हिन्दू रीतिरिवाज के तहत दोनों परिवार के सहमति से भैरोपुर गाँव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह से किया था शादी के बाद छः माह तक सब कुछ ठीक रहा उसके उपराँत सिंपी के ससुराल वाले दहेज के रूप में दो लाख रुपए मांगने का दबाव बनाने लगे और नही मिलने पर प्रताड़ित करने लगे जिसकी सूचना हमे मिला तब हम उसके घर जाकर समझौता करते हुए उनलोगों को अस्वासन दिया कि अभी तो हम काफी दबाव में है जब आपकी बच्ची का शादी होगा उस समय अपने सक्षमता के अनुसार मददत करेंगे तब जाके सब कुछ ठीक चल रहा था व सिंपी को एक पुत्र भी जन्म लिया। अचानक मंगलवार की रात 16 जून को स्थानीय ग्रामीण ने फोन कर बताया कि आपकी बच्ची का हत्या कर घर के सभी लोग फरार है तब मैं भैरोपुर अपने पुत्री के घर पहुच तो देखा कि घर में मेरी पुत्री शिंपी मरी परी हैं और वहा कोई नही है तब हम स्थानीय पुलिस को सूचना दी ।
वही स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए अत्यन्त अंत्यपरीक्षण हेतु सदरस्प्ताल भेजा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।