विधायक राजू तिवारी के द्वारा पी सी सी सड़क का किया गया शिलान्यास।
संवाददाता
दिनेश कुमार गिरि
अरेराज(पूर्वी चंपारण)
अरेराज नगर पंचायत के वार्ड 8 में नाला का अभाव,जल जमाव को लेकर ग्रामीणों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है।सड़को पर जल जमाव हो जाने पर आवा गमन में परेशानी होती है। जिसका निरीक्षण अधिकारियों के द्वारा किया गया था तथा मॉनसून से पहले कार्य को पूरा करने की बात कही गयी । परेशानी को देखते हुए मॉनसून से पहले पी सी सी सड़क व जल जमाव से निजात के लिए नाला निर्माण हेतु स्थानीय विधायक राजू तिवारी द्वारा प्रफुल्ल चंपारणी के घर से मुख्य सड़क तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया । मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा , कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार, शशि भूषण सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।