Breaking News

ए ई एस जे ई से बचाओ को लेकर लगाया गया चौपाल।



   संवाददाता
दिनेश कुमार गिरि
अरेराज(पूर्वी चंपारण)
 ए ई एस जे ई से बचाव हेतु चौपाल का आयोजन चिकित्सापदधिकारी डॉ आलोक कुमार की अध्यक्षता में हरसिद्धि प्रखंड के कंछेड़वा पंचायत के वार्ड नं 3  नासी टोला में किया गया। जिसमें जे ई से बचाव हेतु उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। 0 से 15 साल तक के बच्चों में यह बीमारी होती है । साथ ही डॉ आलोक कुमार के द्वारा 50 बच्चों का स्क्रीनिंग किया गया व साथ ही बच्चों को रात्रि में भोजन करने व मीठा फल खिलाने की सलाह दी गई, अनावश्यक रूप से बच्चों को धूप में नही जाने ओ आर इस का घोल पिलाने की बात उपस्थित लोगोँ से कही        आवश्यक सुझाव लोगों को दिया। 


डॉ आलोक कुमार के द्वारा जापानी इंसेफेलाइटिस से सतर्कता बरतने के लिए निम्न बाते बताई गई।
• सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.
•शिशुओं को जेई का टीकाकरण करायें. 
• आसपास व घर में सफाई रखें
गंदे पानी का जमाव नहीं होने दें. 
•साफ या उबाला हुआ पानी पियें.
•बच्चों को सुपाच्य व पौष्टिक आहार दें.
• बुखार आने पर भी डॉक्टर को दिखायें.
• जेई के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से सम्पर्क करें.
इस अवसर पर बी सी एम प्रमोद बैठा द्वारा आशा एवं फैसिलटर को गांवों में घूमकर लोगो को जागरूक करने की बात कही। इस आयोजन के दौरान  डॉ आलोक कुमार, प्रमोद बैठा ,डॉ राहुल कुमार , आशा,सेविका  के अलावे सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।