वार्ड सदस्य ने किया साबुन मास्क का वितरण।
बेतिया।कोरोना महामारी से बचाव को लेकर मझौलिया प्रखंड के जौकटिया पँचायत के वार्ड नंबर 14 के वार्ड सददस्य विजय कुमार शर्मा ने वार्ड के लोगों के बीच मास्क औऱ साबुन का वितरण किया।वार्ड सदस्य विजय कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार और स्थानीय मुखिया के द्वारा उपलब्ध कराए गए साबुन औऱ मास्क का वितरण वार्ड के प्रत्येक परिवार में दिया जा रहा है।इस दौरान श्री शर्मा में कहा कि जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर ही निकले।साथ ही हर घंटे साबुन से हाथ धोते रहे।मौके पर उपमुखिया इस्लाम मिया,ग्रामीण रामबहादुर शर्मा,अशोक शर्मा,मंच दुबे,हेमंत शर्मा,सुभाष शर्मा,जावेद आलम,भोला मुखिया आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।