नरकटियागंज: सीमा पर शहीदों को श्रद्धांजली देकर विरोध में चीन का झंडा को जलाया।
नरकटियागंज से मनोज कुमार मिश्र ।
पश्चिम चम्पारण नरकटियागंज नगरपरिषद के शहीद चौक पर महागठबंधन के नेताओ द्वारा चीन और भारत के झगड़े में शहीद हुए भारतीय वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और साथ ही चीन का राष्ट्रीय झंडा जलाया गया। चीनी समान बहिष्कार के साथ चीन मुर्दाबाद होश में आओ के नारेबाजी के संग विरोध प्रदर्शन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया गया कि अब गहरी निद्रा से जागने का समय है अब जागेऔर हमारे सैनिकों के शहीद होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए चीन को सबक सिखाये। आज चीन और नेपाल जैसे देश आंखें दिखा रही है। जो काफी निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। 45 सालों में चीन ने कभी भी भारत पर ऐसे कायरतापूर्ण हरक़त नही की थी। जिसका आवाज आज पूरे भारतवर्ष में गूंज रहा है। हमारे शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इस मौके पर राजद के जिला सचिव बिट्टू जायसवाल सरकार से ये मांग किया कि शाहिद हुए जवानों के परिवार से एक नौकरी और साथ ही आर्थिक मदद करते हुए अब वो समय आ चुका है 1 सिर के बदले 10 सिर लाया जाए और चीन को औकात दिखाने जाय।इस श्रध्दांजलि का नेतृत्व कामगार कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर चुन्नू पांडे ने किया साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य सागर श्रीवास्तव,अमित दुबे,राजू डे,करण कुमार,झूना मियां। बिट्टू जायसवाल, रालोसपा के प्रदेश महासचिव सुमित केडिया अन्य शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।