परसा: भाजपा नेता ने किया खादी निर्मित मास्क का वितरण।
परसा से विकाश कुमार की रिपोर्ट
परसा विधानसभा क्षेत्र के परसा पूर्वी मंडल के बनौता पंचायत के पोषक क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष श्री संजय कुमार चौबे एवं भाजपा नेता सह विधान पार्षद श्री सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मोदी जी का पाती तथा श्री सच्चिदानंद राय द्वारा प्रदत्त खादी मास्क लगभग पांच सौ लोगों के बीच वितरित किया गया।वही कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे थानाध्यक्ष व पुलिस सहकर्मी तथा ग्रामीण बैंक मुजौना बाजार के शाखा प्रबंधक एवम् उनके सहकर्मी को भी कोरोना से बचने व अपने सुरक्षा के ख्याल रखने के लिए खादीग्राम से निर्मित मास्क प्रदान किया गया।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रभात कुमार दुबे,सरपंच मदन मिश्रा, वार्ड पार्षद श्री बालेश्वर राम, परसा पूर्वी मंडल के उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार गुप्ता तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामबिहारी सिंह शामिल उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।