मोतिहारी: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
मोतिहारी से संवाददाता दीपू कुमार गिरि/मिठू गुप्ता की रिपोर्ट
पूर्वी चंपारण: गुरुवार को समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
उक्त अवसर पर श्री एस के अशोक,जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के संबंध में यथोचित मार्गदर्शन दिया।उन्होंने कहा की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए प्रबल इच्छाशक्ति की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है।तदनुसार अभिरुचि के अनुरूप एवम् सिलेबस के अनुसार तैयारी,साथ ही नियमित अंतराल पर स्व मूल्यांकन निसंदेह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता में निर्णायक सिद्ध होता है।उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए यह आवश्यक है कि परीक्षा के प्रतेयक चरण को एक समान महत्व देते हुए सकारात्मक माहौल में तैयारी की जाए,विगत वर्षो में पूछे गए प्रश्नों का गहन विश्लेषण एवम् तदनुसार तैयारी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक होता है।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों एवम् ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिला प्रशाशन द्वारा नियमित अंतराल पर विभिन्न विषयों में निपुण व्यक्तियों द्वारा प्रतिभागियों के मार्गदर्शन हेतु कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।उक्त कार्यक्रम में यथासंभव जिला स्तरीय पदाधिकारियों/महतवपूर्ण पदो पर कार्यरत पदाधिकारियों द्वारा भी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के संदर्भ में अपने अनुभवों को साझा किया जाएगा।कार्यक्रम में ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े प्रतिभागियों यथा:खालिद अहमद/अजित गुप्ता/सौरभ मिश्रा आदि द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया।आज आयोजित कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता श्री समीर सौरभ ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक है कि आत्मविश्वास के साथ तैयारी की जाए।समूह अध्ययन एवम् निर्धारित सिलेबस के अनुसार अध्ययन में निरंतरता,समाचारपत्रों का सतत अवलोकन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नितांत आवश्यक है।कार्यक्रम में उपस्थित वरीय उप समाहर्ता दीप शिखा ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण मनोयोग से अध्ययन में निरंतरता को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हेतु महत्वपूर्ण बताया।उक्त अवसर पर वरीय उप समाहर्ता मेघा कश्यप ने प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के संदर्भ में अपने अनुभवों को साझा किया।उन्होंने बताया कि प्रबल इच्छा शक्ति से नौकरी में रहते हुए उच्च पदो से संबधित प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने यथोचित समय प्रबंधन को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हेतु महत्वपूर्ण बताया।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।