Breaking News

बगहा:- गांव की सड़क बनी तालाब बारिष के पानी ने खोली पोल निकासी की ब्यवस्था नही ।


 नगर परिषद बगहा अंतर्गत वार्ड 35 तेलिया टोला रत्नमाला एवं प्रखण्ड बगहा एक के चखनी राजवाटिया पंचायत में बरसात की पहली शुरुआत में  थोड़ी सी बारिश ने ग्रामवासियों की नींद उड़ा दी है गांव की मुख्य सड़क आवागमन के लिए जल जमाव के कारण पूर्ण रूप से बाधित हो गई है।जिस से समस्त लोग परेशान हैं।गांव ग्राम मुखिया वार्ड पार्षद द्वारा पानी निकासी के लिए नाली तो बनी ही नही जो मुख्य मंत्री सात निश्चय योजना का पोल खोल रहा है बारिश के पानी ने पूरी सड़क को ही तालाब बना डाला पूरे गांव के सड़को पर में पानी भर गया है पानी को बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता नही है जिस कारण लोगों का घरों से निकलना दोभर हो गया है ग्रामीण काफी दिक्कत व परेशानी का सबब उठा रहे  हैं गांव के लोगों ने बगहा नगर परिषद से मांग की है जिसका नजरअंदाज  किया जा रहा है  गांव का पानी बाहर निकालने के लिए उचित ब्यवस्था करें ताकि जल जमाव की समस्सया खत्म हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।