नरकटियागंज पीसीसी का किया अतिक्रमण मुहल्लेवासियो मे रोष।
नरकटियागंज संवाददाता ।.
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज नगरपरिषद के वार्ड 4 मे नन्दपुर मुहल्ला, वार्ड युगेश्वरी गैस एजेंसी के सामने14 फीट की पीसीसी सड़क का निर्माण वर्ष 2017 में नगर परिषद ने कराया। उस समय किसी को कोई आपत्ति नहीं हुई और सार्वजनिक सड़क का निर्माण संपन्न हुआ।
इधर 22 जून 2020 को शमशेर आलम पिता फखरुल आलम, फखरुल आलम पिता मोहम्मद करीम अपने सहयोगियों और परिजनों के साथ सड़क पर 3 फीट ऊँची दीवाल खड़ा कर दिया है। जिससे मुहल्ले में हिंसक संघर्ष की आशंका प्रबल हो गई है। इसके पूर्व में फखरुल आलम ने अतिक्रमण का प्रयास किया। जिसे मुहल्लावासियो ने पँचायती के माध्यम से सुलझा लिया।
अब सार्वजनिक सड़क पर अवरुद्ध खड़ी कर आरोपी विवाद को अनावश्यक तूल देने में लगा है। इस बावत अंचल कार्यालय नरकटियागंज व थानाध्यक्ष शिकारपुर को आवेदन दिया गया। जिसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण, अपर समाहर्ता बेतिया, पुलिस अधीक्षक बेतिया और अनुमण्डल पदाधिकारी नरकटियागंज को प्रेषित किया गया है। इस सम्बंध में नगर परिषद नरकटियागंज को सूचना दे दी गई है,
अलबत्ता कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मुहल्ला के रिज़वानुल्लाह, वार्ड संख्या 4 के नगर पार्षद धर्मेन्द्र दास, नौशाद आलम ने उपर्युक्त पदाधिकारियों से मामला को संज्ञान लेकर समुचित कार्रवाई की माँग किया है।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।