Breaking News

BREAKING NEWS टेम्पू और ट्रेक्टर की भिडंत टेम्पू चालक गंभीर रुप से घायल सीबीएम सदस्यों ने की मदद।.

 


संवाददाता ।नरकटियागंज से मनोज कुमार मिश्र ।.                  


 पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज लौरिया मुख्य मार्ग में एक टेम्पू में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी और मौके से ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया।टक्कर में टेम्पू चालक को गंभीर चोट आयी।युवक की पहचान विजय कुमार पिता- रविन्द्र प्रसाद ब्लॉक रोड नरकटियागंज के रूप में की गई है।
रजत जायसवाल सीबीएम सदस्य


घटना की सूचना पर परिजन पहुंच कर घायल युवक को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल गए जहां  अस्पताल कर्मी पराईवेट अस्पताल ले जाने को कहा तो युवक की माँ रोती बिलखती हुई इलाज के लिए भटकती रही लेकिन कोई नहीं सुन रहा था।महिला के रोती बिलखती हुई देख कर सी बी एम के एक मेम्बर रोने का कारण जानने की कोशिश की तो महिला ने आप बीती सुनाई तो सी बी एम और बजरंग दल की टीम के सदस्य रजत जायसवाल ने बताया की वह अपने  गांव के किसी व्यक्ति का इलाज कराने आये थे तो एक औरत रो रोकर  मदद की गुहार लगा रही थी तो उन्होंने उसकी मदद की। उसके अलावा सीबीएस के सन्नी गुप्ता, आशीष पासवान, हिमांशु चौरसिया, बब्लू गुप्ता सभी ने पहुंच कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।गंभीर स्तिथि को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जी एम सी एच बेतिया रेफर कर दिया।बेतिया रेफर होने पर सी बी एम के सदस्यों ने परिजन को आर्थिक सहायता भी दी इस तरह के मानवीय कार्यों को लेकर परिजन सी बी एम को धन्यवाद दिया।वहीं घायल युवक का भाई ने बताया कि टेम्पू मालिक अमित कुमार सुबह लगभग 4.30 बजे घर पर आए और भाई को टेम्पू ले जाने को कहा जब कि युवक के पास गाड़ी चलाने का कोई भी अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं है। टेम्पू मालिक के दबाव बनाए जाने पर युवक टेम्पू ले कर चला गया और रास्ते में ही एक ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी 5.30 बजे सुबह जब परिजन को सूचना मिली तो रोते बिलखते युवक की मां पहुँची और   अस्पताल पहुंचाया।परिजन ने बताया कि टेम्पू मालिक मदद करने से इंकार कर रहा है और हमलोग गरीब हैं ठीक से इलाज भी नहीं करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।