Breaking News

आमी में स्थित माँ अम्बिका भवानी मन्दिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालु भक्त के हाथ को सनेट्रेज कराया जा रहा है। व निःशुल्क मास्क भी दिया जा रहा है।

दरियापुर सारण से अमित कुमार की रिपोर्ट

दिघवारा प्रखंड स्थित आमी स्थित सिद्ध पीठ माँ अम्बिका स्थान के प्रवेश द्वार के पास कोरोना संक्रमण से श्रद्धालु भक्तो को बचाने हेतु निःशुल्क मास्क दिया जा रहा है और हाॅथो को सेनेटाईज भीं कराया जा रहा है।यह सब व्यवस्था मन्दिर के पुजारियों, जनप्रतिनिधि व आमी ग्राम के ग्रामीणो के सहयोग से कोरोना जैसी संक्रमण से बचाने के लिए श्रद्धालुओं को ब्यवस्था दिया जा रहा है ।

प्रशासनिक स्तर पर कोरोना से बॅचाव हेतु व्यवस्था नदारद है।मंदिर के पूजेरी हरिष तिवारी उर्फ रितेश बाबा ने मास्क वितरण के क्रम मे बताया कि पिछले दिन बिहार के पुलिस महानिदेशक  (डी जी पी )गुप्तेश्वर पाण्डेय अपने पूरे परिवार के साॅथ आमी मंदिर का कपाट खुलने पर दर्शन करने पहूॅचे लेकिन यहाॅ मास्क व सेनेटाईजर की कोई व्यवस्था नही थी जिसके बाद हमलोगो ने निर्णय लिया की अपने स्त्तर से मास्क का वितरण किया जाए व भक्तों को सोशलडिस्टेंस का पालन करने का अनुरोध करते हुए सबका हाॅथ सेनेटाईज कराया जाए।हलाकि कोरोना का प्रकोप दिनों-दिन बढता जा रहा है ऐसे मे अम्बिका स्थान मे भी खतरा कम नहीं है।यहाॅ बिहार के कोने-कोने से  भक्तों के आगमन का सिलसिला जारी है, न सीर्फ बिहार बल्कि अन्य राज्यों से भीं हिन्दुस्तान के इकलौते सिद्ध पीठ होने के नाते यहाॅ भक्तो का आगमन होता है ऐसे मे मंदिर को सेनेटाईज कराने के अलावे एहतियातन हर महत्वपूर्ण कदम प्रशासनिक स्तर पर उठाया जाना चाहिए जिससे किसी को COVID-19 से परेशानी न हो।जन सहयोग से मास्क वितरन व हाॅथ सेनेटाईजिग पर्याप्त कदम नही हो सकता।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।