Breaking News

कुण्डवाचैनपुर:- भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक दर्जन घायल


कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बड़वा खुर्द में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोडासहन में कराया गया।मारपीट में एक पक्ष के संतोष शर्मा, अनीश कुमार, सोनू कुमार विन्देश्वरी शर्मा जबकि दूसरे पक्ष के मणिशंकर कुमार, सोनू कुमार, प्रभु कुमार, अच्छेलाल ठाकुर आदि घायल हो गये। दोनो पक्षों ने कुण्डवा चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में राजकुमार ठाकुर ने अपने ही गांव के रमण ठाकुर, रूदल ठाकुर, प्रभु ठाकुर सहित करीब आधा दर्जन लोगों पर दरवाजे पर आकर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।जबकि दूसरे पक्ष के रमण ठाकुर ने अपने ही गांव के राजकुमार ठाकुर, मनोज ठाकुर, रामबाबू ठाकुर, संतोष ठाकुर सहित करीब एक दर्जन लोगों पर दरवाजे पर आकर रंगदारी के लिए मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजीव रंजन ने बताया कि दोनों में जमीन विवाद पहले से है।प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।