50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी अवधेश साह हुआ गिरफ्तार
संवाददाता दीपू कुमार गीरी /रजनीश कुमार (मोतिहारी )
पुलिस 5 महीने से कर रही थी अपराधियों की छानबीन लेकिन फिर भी अपराधी हाथ नहीं आ रहा था . फिर पुलिस ने कुख्यात अपराधी अवधेश साह को पकड़ने के लिए ₹50000 का इनाम रखा . तब
पुलिस ने कुख्यात पचास हजार का इनामी अवधेश साह को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इसके पास से नाईन एमएम पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया है। वही मोतिहारी SP नवीन चन्द्र झा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जिले के घोड़ासहन प्रखंड कार्यालय में दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी अवधेश साह घोड़ासहन के कदमवा गोला चौक के पास छुपा हुआ है और किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। मिली जानकारी के आधार पर घोड़ासहन थानाध्यक्ष को उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने एक टीम का गठन कर उक्त इलाके में छापेमारी कर अवधेश साह को गिरफ्तार किया है। एसआईटी टीम ने इनामी अपराधी अवधेश साह को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि इनामी अपराधी के गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी को पुरष्कृत किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।