केसरिया में कोरोना से एक की मौत दहशत का माहौल
केसरिया से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट
(पूर्वी चम्पारण)केसरिया नगर पंचायत वार्ड नं -05 निवासी हिरो एजेंसी के मालिक व भाजपा नेता ऋषि राज उर्फ नन्हे जी की कोरोना से मौत हो गई।वे लगभग दस दिनों से बीमार चल रहे थे।।इनका इलाज पटना एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।श्री नन्हे ने अपने पिछे एक पूत्र एक पूत्री व पत्नी के साथ भाई बहन माता से भरा पूरा परिवार छोड़ दूनिया से अलविदा आज कह गए। इनके मौत के बाद स्थानीय बाजार में भय का माहौल बना हुआ है।वही इनके परिवार में भी कोरोना बीमारी होने की सुचना बाजार में फैल गई है। उनके दोनों पूत्र व पूत्री को भी कोरोना पॉजिटिव है।जिनको होम आइसोलेशन में रखा गया है।हलांकी केसरिया बाजार में इस भयानक बीमारी का फैलाव बहुत तेजी से होते देर नहीं लगेगी।समय रहते इसपर एहतियात बरतने की जरूरत है। मौके पर केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पाठक उर्फ रिंकू पाठक , जदयू नेत्री शालिनी मिश्रा , एंव अन्य समाजसेवीओ ने उनकी आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किये ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।