डाउन सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस की बॉगी से 75 बोतल शराब बरामद
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज राजकीय रेल थाना नरकटियागंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि 29 जुलाई 2020 को सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (डाउन) में 75 अदद शराब की पैकेट बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि कप्तानगंज आरपीएफ और जीआरपी सकॉर्ट नरकटियागंज की संयुक्त जांच में एक बोगी में लावारिस अवस्था में नीले रंग की बैक बैग में रखे पाये गए। जिसमें 8 पीएम फ्रूटी पैक 180 एमएल बरामद किया गया। राजकीय रेल पुलिस थानाध्यक्ष नरकटियागंज के थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अनुसार बरामद शराब को बिहार राज उत्पाद एवं मद्य निषेध संशोधित अधिनियम 2018 के तहत काण्ड संख्या 26/2020 दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।