जल-जीवन-हरियाली के तहत किया गया पौधरोपण
प.चंपारण।मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के बस्ठा पंचायत में जीवन हरियाली के तहत सोमवार को मनरेगा द्वारा 600 पौधे का रोपण किया।
मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रघुनाथ कुमार के उपस्थिति में हुए इस पौधरोपण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि मैनाटांड़ पंचायत में कुल 3000 वृक्ष लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अब तक 800 वृक्ष लगाए जा चुके हैं जबकि शेष पौधे कार्य जल्द पूरी कर ली जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने निजी जमीन पर भी पौधरोपण करने के लिए इच्छुक है तो उन्हें मनरेगा के तहत नि:शुल्क मनचाहे पौधे उपलब्ध कराए जायेंगे। जिससे कि निजी स्तर पर भी लोग अपने खेतों में रोपण कर जल जीवन हरियाली में सहयोग दे सकते है। मुखिया अशोक कुमार राम ने कहा कि जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत उनके पंचायत में एक अच्छा काम हो रहा है और वे इस काम को सफल बनाने के लिए जो भी मदद होगा वे करेंगे। मौके पर पीआरएस जितेंद्र कुमार, पीटीए संतोष कुमार, जेई रंजीत कुमार, दीप नारायण पटेल, राजेश कुमार, राजेश्वर यादव, उप मुखिया जवाहर पटेल डॉ विजय कुमार चौधरी आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।