Breaking News

अरेराज में राजद के स्थापना दिवस व डीजल पेट्रोल की महंगाई को लेकर साइकिल मार्च निकाला गया।


    संवाददाता
दिनेश कुमार गिरि
अरेराज(पूर्वी चंपारण)

अरेराज नगर पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल के 23 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में  साइकिल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व पूर्व लघु सिंचाई मंत्री योगेंद्र पाण्डेय के पुत्र व राजद गोविंदगंज विधान सभा के भावी प्रत्याशी राजू पाण्डेय व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राय की अध्यक्षता में की गई। यह मार्च डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सैकड़ों राजद कार्यकर्ता ने साईकल जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट किया। साईकल जुलूस लौरिया गांव से शुरू होकर हरदिया चौक, अरेराज मुख्य चौक व प्रखंड मुख्यालय होते हुए मंदिर के रास्ते हॉस्पिटल चौक होकर पुनः हरदिया चोक के रास्ते प्रखंड राजद कार्यलय पे जाकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार व मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
वहीं राजद नेता राजू पाण्डेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को देखते हुए साइकिल चलाकर विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी  गरीबों को कोरोना काल में आ रही मुश्किलों के बीच पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता मददगार बनेगा। मजदूरों को दाने-दाने से मोहताज करने वाली सरकार पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ा, किसके लिए तिजोरी भर रही है ? तानाशाही जनविरोधी सरकार को झुकायेंगे। हर पंचायत से विरोध का बिगुल बजाएँगे।
स्थापना दिवस के अवसर पर आरजेडी डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि, दिन-प्रतिदिन बढ रही महंगाई, किसानों की परेशानी, बढती बेरोजगारी, कोरोना महामारी के प्रति सरकारी लापरवाही, घर लौटे मजदूरों के सामने बाहर जाने की मजबूरी,  सभी क्षेत्रों में सरकार की विफलता के खिलाफ साईकिल मार्च निकाला गया।इस रैली में सेठ यादव,नामिलाल ठाकुर, विकाश गुप्ता, सत्यदेव पाण्डेय, सुशील मिश्र, विजयकांत, यूसुफ राय, गुलटेन मिश्र, सुभाष पाण्डेय व सौरभ कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।