मोतिहारी -कल्याणपुर में पूर्व प्रमुख के पति की चाकू से गोदकर हत्या
बिहार खबर संवाददाता दीपू कुमार गीरी/मिठु गुप्ता(मोतिहारी ब्यूरो)
बड़ी खबर मोतिहारी जिले के कल्याणपुर से जहाँ बदमाशों ने वहां की पूर्व प्रमुख के पति जितेंद्र चौधरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वहीं, पीपरा खेम पंचायत की मुखिया के पति जेपी अस्थाना भी बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। चिंताजनक हालत में मुखिया पति को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मगर, आपसी विवाद और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कयास लगाए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।बताया जाता है कि शनिवार की देर रात दोनों किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। पीपरा खेम हाईस्कूल के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोक कर हमला कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।