गड़खा- भाजपा द्वारा संचालित बिहार जनसंवाद के तहत गरखा विधानसभा की हुई रैली
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डिजिटल माध्यमो के जरिये शनिवार को गरखा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की जूम एप के द्वारा सिद्धि विनायक विवाह भवन गरखा में रैली की गई मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन एवं स्थानीय सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढ़ी थे।
बातो में प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस और राजद के नेता देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति ओछी बातो को कहना बन्द करे उनलोगों को राजनीति करना है तो भाजपा के नेताओ कार्यकर्ताओ पँर राजनीत करे देश के प्रधानमंत्री के प्रति ओछी भाषा को देश की जनता बर्दास्त नही करेगी। वही स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने पिछले छः वर्षो में सारण में किये कार्यो को जनता के बीच रखा एवं आगे जो मुख्य रूप से सारण में जो कार्य करना है उसे जनता के बीच रखा
वही पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने अपने दस साल मे कार्यान्वित विकास के योजनाओं को गिनाया उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ज्यादातर सड़को को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम किया एवं पुल पुलिया का काम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री शांतनु जी ने की बैठक में मुख्य रूप से जिला आईटी सेल निशांत तीनो मण्डल अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद, प्रो हरेंद्र सिंह, हरेश्वर सिंह इंद्र राय, अंजनी सोनू, मिडिया प्रभारी सदानंद द्वीज, पूर्व मुखिया विजय सिंह, कृष्णा गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।