Breaking News

दरियापुर- सूर्य मंदिर के पुजारि का देहांत हो जाने से संत से लेकर ग्रामीणों में शोक की लहर।




जनादेश/दरियापुर/गरखा (सारण) अमित कुमार
गरखा प्रखंड स्थित कोठिया नराव के सूर्य मंदिर के पुजेरि का देहांत।सूर्यमंदिर प्रवंधन समिति, सूर्यमंदिर सेवा समिति व कोठिया-नरांव के समस्त ग्रामीणों के तरफ से परम पूज्य श्री श्री 108 श्री मनोहर दास जी महाराज के निधन से गहरी संवेदना ब्याप्त हैं पिछले 5 वर्षो के अन्दर ही सूर्यमंदिर के दो पूजेरी का निधन हो जाने से मंदिर से जुडे हर सदस्य व संत समाज शोकाकुल है।इनका उम्र लगभग 60 वर्ष था।ये पिछले कुछ महीनो से बीमार थे जिनका इलाज पटना मे चल रहा है।ज्ञात हो कि06.09. 2016 मंगलवार को वयोवृद्ध सप्तऋषि श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज 101 वर्ष के उम्र मे भगवान को प्यारे हो गए थे उनके बाद उनके प्रिय शिष्य श्री श्री 108 श्री मनोहर दास जी महाराज को सूर्यमंदिर के प्रधानपूजेरी की गद्दी मिली और उन्हे प्रधान पूजेरी के रूप मे हजारो भक्तो व संत समाज के बीच चादर देकर सम्मानित किया गया और मंदिर की जिम्मेवारी सौंपी गयी लेकिन पाॅच वर्ष के अन्दर ही शुक्रवार  03.07.2020 को उनका निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर लगभग दर्जनो गाॅवों के पुरुष-महिला  ,संत व बच्चों का उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगो का आने का सिलसिला शुरू हो गया और रात भर किर्तन भजन चलता रहा और भक्त कतारबद्ध हो सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए उनका अंतिम दर्शन करते रहे।आज शनिवार 04.07.2020 को दोपहर तक भक्तो के दर्शन और भजन किर्तन का सिलसिला चलता रहा।इसके बात कोरोना/COVID-19 के प्रकोप का मध्य नजर रखते हुए उनको ब्रम्हलीन होने के लिए उनके पार्थिव शरीर को जल समाधि देने हेतु गंगा तट ले जाया गया।इस यात्रा मे कोरोना के वजह से बहुत ही अल्प सदस्यों व सेवक समाज ने हिस्सा लिया।विदित हो कि हो कि 2016 मे दिवंगत संत के पार्थिव शरीर को जल समाधि देने हेतु अंतिम यात्रा मे एक लाख से अधिक भक्तो ने हिस्सा लिया था जिसमे एक दर्जन संतो के साॅथ रथ,हाॅथी,घोरा,ऊॅट,बैण्ड,बाज भी सामिल था।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।